जांच के लिए विशेष टीम गठित

Published at :14 Jan 2017 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
जांच के लिए विशेष टीम गठित

छपरा (सारण) : मुजफ्फरपुर के जोनल आइजी सुनील कुमार ने डेरनी के दोहरे हत्याकांड की गुरुवार को जांच की. गुरुवार की रात सड़क निर्माण कंपनी के मैनेजर तथा मुंशी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में कंपनी के इंजीनियर ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : मुजफ्फरपुर के जोनल आइजी सुनील कुमार ने डेरनी के दोहरे हत्याकांड की गुरुवार को जांच की. गुरुवार की रात सड़क निर्माण कंपनी के मैनेजर तथा मुंशी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में कंपनी के इंजीनियर ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जोनल आइजी ने घटना स्थल पर कंपनी के कर्मियों से पूछताछ की. भगवानपुर गांव के भी कई लोगों से उन्होंने घटना के बाबत जानकारी ली. जोनल आइजी ने बताया कि हत्या का कारण और हत्या करने वालों का पता लगाया जा रहा है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. हत्या करने वालों का पता नहीं चल सका है.

इन दोनों बिंदुओं पर काफी गंभीरता के साथ गहन जांच की जा रही है. सड़क निर्माण कंपनी के मालिक तथा इंजीनियर ने रंगदारी और लेबी मांगे जाने जैसी घटना से इनकार किया है. इस वजह से हत्या की घटना रहस्यमय बनी हुई है. जोनल आइजी के अनुसार जांच के दौरान कुछ सुराग मिले है. जिसके आधार पर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हत्या करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. दोहरे हत्याकांड की जांच केा लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया है. टीम में डेरनी, भेल्दी, दिघवारा और परसा थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है. इस कार्य में आइटी सेल को भी लगाया गया है. अपराधियों की गोली से मारे गये मैनेजर धर्मवीर कुमार तथा मुंशी लालबाबू मिश्रा के मोबाइल का कॉल डिटेल्स पुलिस खंगाल रही है.

इस मामले में पुलिस तथ्य भी मिले है, लेकिन पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है. पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. मैनेजर और मुंशी के वहां के लोगों तथा निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वालो से संबंधों की जांच की जा रही है. हत्या की इस घटना को विपक्षी पार्टी भाजपा ने राजनीतिक रंग देना शुरू कर दिया है और इस घटना की जांच सीधे राज्य पुलिस मुख्यालय से की जा रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन