छपरा में सड़क निर्माण कंपनी के मैनेजर और मुंशी की गोली मारकर हत्या

Published at :13 Jan 2017 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा में सड़क निर्माण कंपनी के मैनेजर और मुंशी की गोली मारकर हत्या

सारण : बिहार के सारण जिले के छपरा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी के प्रबंधक और मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना जिले के देरनी थाना इलाके के भगवानपुर की है. कंपनी के […]

विज्ञापन

सारण : बिहार के सारण जिले के छपरा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी के प्रबंधक और मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना जिले के देरनी थाना इलाके के भगवानपुर की है. कंपनी के प्रबंधन और मुंशी साइट पर ही मौजूद थे, जब अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं निर्माण कंपनी सृष्टि डेवलपमेंट के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं. बताया जा रहा है कि कंपनी के मुंशी लाल बाबू मिश्रा मटिहानी बेगूसराय के रहने वाले हैं. वहीं धर्मवीर कुमार पटना के रहने वाले हैं.

पुलिस की माने तो घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद किये गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों में घटना के बाद काफी दहशत है. वे लोग वहां से काम छोड़कर जाने की फिराक में हैं. बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी कंपनी की साइट पर ही रात में सोये हुए थे. सुबह जब वहां कर्मचारी पहुंचे तब घटना के बारे में पता चला. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन