इनौस ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

जहानाबाद सदर : छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आगामी 17 जनवरी को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला की हत्या का एक साल पूरा होने पर पार्टी उसका शहादत दिवस मनायेगी. शहादत दिवस की सफलता को लेकर इनौस के जिला सचिव संतोष केसरी ने कार्यक्रम […]
विज्ञापन
जहानाबाद सदर : छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आगामी 17 जनवरी को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला की हत्या का एक साल पूरा होने पर पार्टी उसका शहादत दिवस मनायेगी.
शहादत दिवस की सफलता को लेकर इनौस के जिला सचिव संतोष केसरी ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर जन संपर्क अभियान चलाया तथा लोगों से कहा कि बराबरी और न्याय के लिए भेदभाव और बढ़ते हमले के खिलाफ छात्र युवा
गोलबंद होकर रोहित वेमुला ओर नजीब को न्याय दिलाने के लिए
संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार के रास्ते पर चल रही है. चुनावी वादे को भूल कर छात्र युवाओं को ठगने व धोखा देने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि समान शिक्षा
प्रणाली लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 17 जनवरी को जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी किया जायेगा.
जन संपर्क अभियान में राम प्रवेश बिंद, योगेंद्र प्रसाद यादव, वरुण पासवान, कमलेश कुमार, रंजीत दास, मुकेश पासवान, रवि रंजन पासवान व धीरज गुप्ता समेत कई प्रमुख नेता लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




