सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना. दिघवारा पश्चिमी रेलवे ढाला के पास पिकअप ने बाइक व टेंपो में मारी ठोकर दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया छपरा-पटना मार्ग पर देर शाम तक बाधित रहा वाहनों का परिचालन दिघवारा : थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को सुधा प्रोडक्ट के पिकअप भान अनियंत्रित […]
विज्ञापन
दुर्घटना. दिघवारा पश्चिमी रेलवे ढाला के पास पिकअप ने बाइक व टेंपो में मारी ठोकर
दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया
छपरा-पटना मार्ग पर देर शाम तक बाधित रहा वाहनों का परिचालन
दिघवारा : थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे ढाला के समीप बुधवार को सुधा प्रोडक्ट के पिकअप भान अनियंत्रित होकर रेलवे के दोनों फाटकों को तोड़ते हुए पलट गयी, जिसकी चपेट में आने से एक ही बाइक व टेंपो पर सवार तीन लोगों समेत लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ,जिसमें दो घायल व्यक्तियो को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया .
रेफर हुए घायलों में अवतारनगर थाना क्षेत्र के भरहापुर पुल निवासी ब्रजकिशोर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह व इसी गांव के बबन सिंह शामिल है जबकि अन्य घायलों में भरहापुर के ही संजय सिंह , सुमेरपट्टी के जगदीश प्रसाद सिंह व हेमतपुर दिघवारा के रामदयाल भगत शामिल है जिनका उपचार पीएचसी दिघवारा में चल रहा है .घटना में एक ब्रेड विक्रेता भी घायल हो गया,
जिसकी पहचान नहीं ही सकी है .बाइक पर सवार चाचा व भतीजा अपने परिजन के श्राद्ध का कार्ड बाॅट कर रेल गुमटी के पास खड़ा था तभी पिकअप पलट गयी,जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग चपेट में आ गये. मिली जानकारी के अनुसार छपरा से पटना जा रही सुधा प्रोडक्ट की पिकअप भान अनियंत्रित होकर 16 नंबर पश्चिमी रेल ढाला के दोनों फाटकों को तोडते हुए पलट गयी जिस घटना में पिकअप ने एक बाइक व यात्रियों से लदी एक टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया .घटना के बाद सडक पर वाहन के पलटे होने के कारण छपरा पटना मार्ग पर देर शाम तक वाहनों का परिचालन आंशिक तौर पर बाधित हो गया .
उधर घटना के बाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण मे लिया जबकि रेल पुलिस ने पिकअप के चालक व सारण के कोपा थाना के लेजुआर निवासी बिश्वजीत कुमार यादव को हिरासत में ले लिया है.
रेलवे ढाला को तोड़ते हुए पिकअप ने दो वाहनों को चपेट में लिया , बाद में पिकअप सड़क पर पलटा
बुधवार को दुर्घटना स्थल पर जुटी आसपास के ग्रामीणों की भीड़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




