पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला पहुंची थाना

Published at :03 Jan 2017 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला पहुंची थाना

पानापुर : थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला स्थानीय थाने पहुंची एवं आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस को दिये आवेदन में मोतीझरी देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की दोपहर मेरे पति नागेंद्र शर्मा ने अपनी […]

विज्ञापन

पानापुर : थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. पति की प्रताड़ना से त्रस्त महिला स्थानीय थाने पहुंची एवं आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस को दिये आवेदन में मोतीझरी देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की दोपहर मेरे पति नागेंद्र शर्मा ने अपनी दूसरी पत्नी के बहकावे में आकर मेरी पिटाई कर दी.

वे मुझे कोई खर्च भी नहीं देते हैं. घर से निकालने की धमकी देते है. पीड़ित मोतीझड़ी देवी का इलाज पीएचसी पानापुर में किया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन