बकरी फार्म खोलनेवालों को मिलेगा अनुदान

छपरा (सदर) : समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत जिले में बकरी पालन को बढ़ावा देने तथा उन्नत नस्ल के बकरा एवं बकरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार सारण जिले में 16 बकरी फार्म शुरू कराने की तैयारी में है. गॉट फार्म के उद्यमियों को सरकार लागत पर 50 फीसदी अनुदान […]
छपरा (सदर) : समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत जिले में बकरी पालन को बढ़ावा देने तथा उन्नत नस्ल के बकरा एवं बकरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार सारण जिले में 16 बकरी फार्म शुरू कराने की तैयारी में है. गॉट फार्म के उद्यमियों को सरकार लागत पर 50 फीसदी अनुदान देगी. जिससे बकरी/बकरा पालन के प्रति लोग प्रोत्साहित होंगे. वित्तीय वर्ष 16-17 में संचालित होने वाली इस योजना के लिए पशुपालन निदेशालय के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी इच्छुक किसान कर सकते है. जिला पशुपालन कार्यालय से संपर्क कर प्रक्रिया को जान सकते हैं.
एक बकरी फार्म की लागत दो लाख रुपये निर्धारित : विभाग के अनुसार एक बकरी फार्म के लिए 20 बकरी प्लस एक बकरा की क्षमता निर्धारित की गयी है. जिसमें सरकार अधिकतम 1 लाख रुपये अनुदान देगी. वहीं उन्नत नस्ल के तीन प्रजनन योग बकरी इच्छुक बकरी पालकों/गरीब परिवारों के बीच जीविका के माध्यम से नि:शुल्क वितरण तथा गॉट फार्म स्थापित करायेगी. डॉ जिला पशुपालन पदाधिकारी कृष्णकांत कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




