चुनावी रंजिश के कारण युवक को मारी गोली

Published at :01 Jan 2017 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के कारण युवक को मारी गोली

छपरा (सारण) : जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में एक युवक को गोली मारकर शुक्रवार की रात घायल कर दिया गया. घायल युवक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. उसे गोली बायें पैर के ठेहुना के पास लगी है. घायल युवक गौरी मठिया गांव के प्रकाश भारती के पुत्र दीपक […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में एक युवक को गोली मारकर शुक्रवार की रात घायल कर दिया गया. घायल युवक का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. उसे गोली बायें पैर के ठेहुना के पास लगी है. घायल युवक गौरी मठिया गांव के प्रकाश भारती के पुत्र दीपक भारी 26 वर्ष बताया जाता है.

वह अपने पंचायत के सरपंच विक्की यादव के घर नवलपुर जमा था. वहां से रात करीब दस बजे अपने घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. गोली चलने और शोर गुल की आवाज पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये तो, गोली मारने वाले लेाग उसे छोड़कर फरार हो गये. घायल दीपक को सरपंच विक्की यादव तथा अन्य लोग रात में ही सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना का कारण पंचायत चुनाव से जुड़ा विवाद बताया जाता है. इस संबंध में दीपक भारती का फर्द बयान भगवान बाजार थाने की पुलिस ने दर्ज कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु मांझी थाना में भेजा जा रहा है. इस मामले में उसी गांव के चंदन यादव, मंगल यादव, शिवमंगल यादव, रवि

कुमार तथा दो अज्ञात को नामजद किया गया है. घटना की सूचना पाकर मांझी थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर इसकी जांच की.
चिकित्सक डॉ शैलेंद्र कुमार के अनुसार दीपक को पैर में गोली लगी है. उसकी हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर है. पुअनि हरेराम सिंह ने बताया कि घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु मांझी थाना भेजा जा रहा है. मांझी थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक के अनुसार घटना की जांच की जा रही है. घायल के बयान के मुताबिक एक चक्र गोली चली है. यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन