लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात

Published at :01 Jan 2017 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों को जलजमाव से मिलेगी निजात

पहल . नाले का अतिक्रमण हटा कर सफाई का कार्य शुरू छपरा (सदर) : छपरा शहर से सटे प्रभुनाथ नगर, शक्ति नगर, बिहार राज्य आवास बोर्ड कॉलोनी की 50 हजार की आबादी को विगत छह माह से जुझ रहे जल जमाव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. स्थानीय सांढ़ा पंचायत की महिला […]

विज्ञापन

पहल . नाले का अतिक्रमण हटा कर सफाई का कार्य शुरू

छपरा (सदर) : छपरा शहर से सटे प्रभुनाथ नगर, शक्ति नगर, बिहार राज्य आवास बोर्ड कॉलोनी की 50 हजार की आबादी को विगत छह माह से जुझ रहे जल जमाव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है. स्थानीय सांढ़ा पंचायत की महिला मुखिया के प्रयास व स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विगत 8 से 10 वर्षों से बंद पड़े जल निकासी के नाले की सफाई का काम शुरू हो गया है.
वहीं इस दौरान नाला को भरकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्थानीय मुखिया सुनैना देवी तथा वैजनाथ सिंह आदि के सहयोग से नाले को जेसीबी से साफ कराया जा रहा है, जिससे साढ़ा ओवर ब्रिज के नीचे सड़क के पश्चिम से पूरब की ओर गुजरने वाले बंद पड़े नाले को खोलकर जल निकासी की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है. ॉमालूम हो कि प्रभात खबर ने आम जनों की समस्या तथा दुकानदारों की कारगुजारियों को लेकर 19 तथा 20 दिसंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन