भाजपा का साथ दें : नित्यानंद

Published at :30 Dec 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का साथ दें : नित्यानंद

छपरा(नगर) : भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का स्वागत सह सम्मान समारोह जिला बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा स्थानीय सिटी गार्डन के सभागार में भव्य तरीके से आयोजित की गयी. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छपरा पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं के हवाले करने […]

विज्ञापन
छपरा(नगर) : भारतीय जनता पार्टी के नवमनोनित प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का स्वागत सह सम्मान समारोह जिला बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा स्थानीय सिटी गार्डन के सभागार में भव्य तरीके से आयोजित की गयी.
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छपरा पहुंचे नित्यानंद राय ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ताओं के हवाले करने आया हूं आपके साहस और विश्वास के साथ हम निश्चित ही कामयाबी प्राप्त करेंगे. उन्होंने बिहार में चल रहे जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करने की बात कही. राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदुवंशी कृष्ण भगवान ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी समाज के लोगों की रक्षा की थी पर लालू यादव जातिवाद की राजनीति और लोगों में आपसी द्वेष फैलाकर बिहार की जनता को गुमराह कर रहे हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हम नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे. स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एक कर्मठ और संघर्षशील और ऊर्जावान नेता हैं. पार्टी का कमान उनके हाथ में आने से निश्चित ही बिहार में बीजेपी को काफी मजबूती मिलेगी.
वहीं अमनौर के विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा ने नोटबंदी को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे गरीबों के उन्नति और प्रदेश की प्रगति में काफी सहायता मिलेगी. तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार की कमान एक कुशल व्यक्ति को सौंपी है, पार्टी इनके नेतृत्व में पार्टी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी. गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को एक जुझारू और कर्मठ नेता बताते हुए उनका सम्मान पूर्वक स्वागत किया. वहीं मढ़ौरा के पूर्व विधायक लालबाबू राय ने पार्टी अध्यक्ष के मार्गदर्शन में चलने का विश्वास दिलाते हुए उन्हें अपनी शुभकामना दी. सोनपुर के पूर्व विधायक और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विनय कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर बिहार में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया. संचालन जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने किया.
सम्मान समारोह में भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वंशीधर तिवारी, जयराम सिंह, अविनाश उपाध्याय समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.
इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत पूर्व प्रत्याशी कन्हैया सिंह, प्रकाश रंजन निक्कू, दिनेश सिंह राजन, डॉ धीरज सिंह, सत्यानंद सिंह आदि ने विभिन्न स्थानों पर किया.
यदुवंशियों को अधर्म का साथ छोड़ कर धर्मरथ पर चलने का किया आह्वान
नई ऊर्जा और नये विश्वास के साथ आगे बढ़ने का लिया संकल्प
सारण की धरती पर हुआ भव्य सम्मान समारोह
21वीं सदी में भारत माता कमल के आसान पर विराजमान हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन