मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : ट्रक की चपेट में आने से कुचल कर मरने वाले होम गार्ड के दोनों जवान अपने-अपने परिवार के कमाने वाला सदस्य था. दोनों अपने गांव खैरवार से छपरा पुलिस केंद्र ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे. इसी दौरान दोनों दुर्घटना के शिकार हो गये. होमगार्ड के जवान दीनबंधू ठाकुर और संजय राम […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : ट्रक की चपेट में आने से कुचल कर मरने वाले होम गार्ड के दोनों जवान अपने-अपने परिवार के कमाने वाला सदस्य था. दोनों अपने गांव खैरवार से छपरा पुलिस केंद्र ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे.
इसी दौरान दोनों दुर्घटना के शिकार हो गये. होमगार्ड के जवान दीनबंधू ठाकुर और संजय राम को क्या पता था कि आज की उनक यात्रा जीवन की अंतिम यात्रा होगी. दुर्घटना स्थल पर पहुंची दिन बंधु की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल था. इस घटना की खबर खैरवार गांव में मिलते ही गांव में मातम छा गया. संजय और दीनबंधु के घरों पर कोहराम मच गया.
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त : दुर्घटना के बाद नागरिकों द्वारा खदेड़े जाने पर चालक ने ट्रक को पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया और फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. दोपहर करीब 12 बजे भी ठंड व कोहरा मौसम में कायम था. तेज रफ्तार परिचालन और गतिपर पर से चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई. इसकी जांच पुलिस कर रही है. घटना स्थल पूरब-पश्चिम करीब एक किमी तक सड़क की हालत जीर्ण-शीर्ण है. इस वजह से भी दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई. सड़क दुर्घटना में होमगार्ड के दो जवानों की मौत के बाद यातायात बाधित करने तथा हंगामा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इसकी कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क जाम कर यातायात बाधित करने वालों की पहचान वीडियो फूटेज के आधार पर किया जायेगा. पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करायी गयी है. जाम हटाने गयी पुलिस का भी विरोध किया गया. इस दौरान उपद्रव भी मचाने का प्रयास किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 100 अज्ञात और 25 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क दुर्घटना में मरे दोनों होमगार्ड के जवानों के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिया जायेगा. तत्काल मृतक के परिजनों को 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि नकद उपलब्ध करायी गयी है.
सुनील कुमार, एसडीपीओ, छपरा, सदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




