मां के बाद बेटे ने भी तोड़ा दम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Dec 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

मांझी : थाना क्षेत्र के गोंढा गांव रसोई गैस पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर घायल 10 वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह हो गयी. जबकि इस घटना में बुरी तरह से झुलसे दो किशोरों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतक मांझी गोंढा […]
विज्ञापन
मांझी : थाना क्षेत्र के गोंढा गांव रसोई गैस पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर घायल 10 वर्षीय बच्चे की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह हो गयी. जबकि इस घटना में बुरी तरह से झुलसे दो किशोरों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
मृतक मांझी गोंढा गांव निवासी राम अवतार यादव का 10 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार यादव बताया जाता है. घायलों में दीपक कुमार शर्मा तथा पंकज कुमार का उपचार सदर अस्पताल में अब भी चल रहा हैं.मृतक की मां कालो देवी 22 दिसंबर को खाना बना रही थी कि अचानक गैस का पाइप फट गया और आग लग गयी जिसके चपेट में कालो देवी आ गयी उसे बचाने पड़ोस के दीपक कुमार ,पंकज कुमार तथा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चारों की गंभीर अवस्था को देख डॉक्टरों ने छपरा रेफर कर दिया. दो की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.
घटना के दूसरे दिन मां ने दम तोड़ा : 22 दिसंबर की शाम को लगी आग में पहले इलाज के दौरान मां ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दी. उसके पांचवें दिन पुत्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.मां बेटे की मौत के परिजनों में कोहराम मच गया.पांच दिन के अंदर एक ही परिवार के दो दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




