शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में राजकीय रेल पुलिस ने छापेमारी कर आठ बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. उत्तर प्रदेश के बलिया […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में राजकीय रेल पुलिस ने छापेमारी कर आठ बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया.
रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. उत्तर प्रदेश के बलिया से एक धंधेबाज विदेशी शराब लेकर दरभंगा जा रहा था. जिसे डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल कोच से गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के अनिमेश चौधरी उर्फ पप्पू चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी है. बरामद शराब उत्तर प्रदेश का निर्मित है.
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन में पुअनि शिवशंकर सिंह, हवलदार रंजीत कुमार समेत राजकीय रेल पुलिस के जवान शामिल थे. बताते चले कि छपरा जंकशन पर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से आनेवाली सभी ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. चार दिनों के अंदर सात धंधेबाजों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किये गये है. शनिवार की रात भागलपुर के कारोबारी को 95 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. शुक्रवार की रात को समस्तीपुर के तीन धंधेबाजों को 223 बोतल शराब के साथ रेल पुलिस ने डाउन सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




