रंजिश में गयी दीपक की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध . चुनावी रंजिश के कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही छपरा (सारण) : चुनावी रंजिश के कारण दीपक विकास की गोली मारकर हत्या किये जाने की आशंका है. इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के निवासी कृष्णा यादव के पुत्र दीपक कुमार की […]
विज्ञापन
अपराध . चुनावी रंजिश के कारण हत्या की आशंका जतायी जा रही
छपरा (सारण) : चुनावी रंजिश के कारण दीपक विकास की गोली मारकर हत्या किये जाने की आशंका है. इस बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के निवासी कृष्णा यादव के पुत्र दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. दीपक अपने घर से शनिवार को पटना जिले के मनेर स्थित मामा के घर जाने के लिए चला था. लेकिन वह शनिवार को अपने मामा के घर नहीं पहुंच सका. इसकी जानकारी दीपक की मां ने अकबरपुर में दी.
दीपक के नहीं पहुंचने की खबर से परिजन परेशान हो गये और उसे ढुढंने लगे. इसी बीच भैरोपुर गांव के समीप नदी किनारे दीपक का शव बरामद हुआ. दीपक के पिता सीआरपीएफ में सुबेदार है और वह उड़िसा में पदस्थापित है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में रविवार की शाम को ले लिया था, लेकिन शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. हत्या की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज करायी गयी है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आयी है कि दीपक की हत्या चुनावी रंजिश के कारण की गयी है. हालांकि इसका ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन पुलिस इस विंदू पर जांच कर रही है. इसी वर्ष हुए पंचायत चुनाव में दीपक की चाची भी
प्रत्याशी थी, जिसको लेकर पंचायत के कुछ प्रत्याशियों से मतभेद हुआ था. जिसके कारण शक की सुई उस तरफ भी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




