कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थमी थमी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन स्वतंत्रता सेनानी 43 घंटा विलंब से रविवार को पहुंची. शुक्रवार को छपरा जंकशन आने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट रविवार को पहुंची. शनिवार को आने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट को रद्द कर दिया गया है. रविवार को आने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन स्वतंत्रता सेनानी 43 घंटा विलंब से रविवार को पहुंची. शुक्रवार को छपरा जंकशन आने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट रविवार को पहुंची. शनिवार को आने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट को रद्द कर दिया गया है. रविवार को आने वाली डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट चार घंटे विलंब से पहुंची. अप स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट ट्रेन का भी परिचालन करीब आठ घंटे विलंब से हुआ.
ठंड व कोहरे के कारण छपरा जंकशन से होकर गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का घंटों विलंब से हुआ. ट्रेनों का विलंब से आवागमन के कारण यात्री परेशान रहे. 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, 12491 मौर्य ध्वज एक्सप्रेस 5 घंटा 30 मिनट, अप वैशाली सुपरफास्ट 1 घंटा 45 मिनट, 14649 सरयू यमुना 12 घंटा 45 मिनट, डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटा, डाउन-सुरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस- 3 घंटा, डाउन गोंदिया एक्सप्रेस- 2 घंटा, उत्सर्ग एक्सप्रेस 2 घंटा, लखनउ-छपरा एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




