शहर के नो पार्किंग जोन में लगते हैं वाहन

छपरा : शहर के अतिव्यस्ततम बाजारों में पार्किंग जोन का अभाव आये दिन लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है. नो पार्किंग जोन में भी वाहनों की पार्किंग हो रही है. नगर पर्षद द्वारा शहर के कुछ स्थानों को चिह्नित कर वहां पार्किंग जोन तो बनाया गया है पर वाहनों की बढ़ती संख्या के […]
छपरा : शहर के अतिव्यस्ततम बाजारों में पार्किंग जोन का अभाव आये दिन लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है. नो पार्किंग जोन में भी वाहनों की पार्किंग हो रही है. नगर पर्षद द्वारा शहर के कुछ स्थानों को चिह्नित कर वहां पार्किंग जोन तो बनाया गया है पर वाहनों की बढ़ती संख्या के अनुसार पर्याप्त जगह का न होना परेशानी का सबब बन गया है.
वहीं शहर में जिन जगहों पर पार्किंग जोन बनाया गया है, लेकिन उन जगहों पर भी फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. पर्षद द्वारा पार्किंग जोन का साइन बोर्ड भी लगाया गया है. बावजूद इसके दुकानदारों ने इन जगहों को अतिक्रमण कर रखा है. प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने और वाहनों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के लिए अभियान चलाया था पर अब तक इस समस्या को लेकर कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




