कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं को दिये गये गर्म कपड़े

Published at :25 Dec 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं को दिये गये गर्म कपड़े

शनिवार को छात्राओं को वस्त्र वितरण करते विधायक व अन्य. दिघवारा : नयागांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बालिकाओं के बीच उनी कपड़ों का वितरण स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने शनिवार को विद्यालय प्रांगण मे एक समारोह मे किया. वर्ग आठ के बालिकाओं को एक सेट इनर, वर्ग सात के बालिकाओं को […]

विज्ञापन

शनिवार को छात्राओं को वस्त्र वितरण करते विधायक व अन्य.

दिघवारा : नयागांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में बालिकाओं के बीच उनी कपड़ों का वितरण स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने शनिवार को विद्यालय प्रांगण मे एक समारोह मे किया. वर्ग आठ के बालिकाओं को एक सेट इनर, वर्ग सात के बालिकाओं को ब्लेजर और वर्ग छह के बालिकाओं को स्वेटर एवं स्काप का वितरण किया गया.
इस अवसर पर विधायक श्री प्रसाद ने कस्तूरबा गांधी बालिका विघालय को अभिवंचित समाज के बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग के रुप में परिभाषित किया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संचालक रणधीर कुमार सिंह ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वार्डेन सुजाता कुमारी ने की. इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमाण्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन