गैस रिसाव से लगी आग, महिला की मौत

Published at :24 Dec 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
गैस रिसाव से लगी आग, महिला की मौत

छपरा (सारण) : जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गोढ़ा पर गांव में रसोइ गैस का पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर घायल महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में शुक्रवार को हो गयी, जबकि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे एक युवक और दो किशोरी का उपचार सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गोढ़ा पर गांव में रसोइ गैस का पाइप फटने से लगी आग में झुलस कर घायल महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में शुक्रवार को हो गयी, जबकि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे एक युवक और दो किशोरी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत महिला रामअवतार यादव की पत्नी कलिया देवी 45 वर्ष है. घायलों में दीपक कुमार 22 वर्ष, अनिल कुमार 13 वर्ष, पंकज कुमार 14 वर्ष शामिल है.
कलिया देवी अपने घर से रसोई गैस के चुल्हे पर खाना पका रही थी. इसी दौरान गुरूवार की रात करीब 8 बजे रसोई गैस के सिलेंडर और चुल्हें में लगा पाइप फट गया और आग फैल गया जिसकी चपेट में खाना बना रही कलिया देवी आ गयी. उसे बचाने गये पड़ोस के युवक दीपक कुमार और अनिल कुमार, पंकज कुमार भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गये. आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया. उपचार के दौरान शुक्रवार को दिन में कलिया देवी ने दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से झुलसे तीन अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.
दो दिन पहले लिया था गैस कनेक्शन : कलिया देवी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दो दिन पहले ही रसोई गैस का कनेक्शन लिया था. रामअवतार यादव की पत्नी कलिया देवी का नाम बीपीएल सूची में है. बीपीएल परिवार की होने की वजह से कलिया देवी को विजय भारत गैस एजेंसी की ओर से नि:शुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा और सिलेंडर दिया गया था. गैस कनेक्शन मिलने से कलिया देवी के परिजनों को लगा कि अब उनके परिवार में खाना बनाना आसान हो जायेगा. लेकिन इस घटना ने तीन पुत्रों और दो पुत्रियों की मां ही छीन लिया.
6 लाख मिलेगा मुआवजा : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन धारकों की दुर्घटना के दौरान मौत होने पर 6 लाख रूपये मुआवजा देने का प्रावधान है. कलिया देवी को भी बीमा कंपनी की ओर से 6 लाख मुआवजा दिलाया जायेगा. इसकी कार्रवाई विजय भारत गैस एजेंसी ने शुरू कर दिया है. प्रावधान है कि खाना बनाते समय रसोई गैस से आग लगने पर मृतका को 6 लाख रुपया मुआवजा की एक मुश्त राशि दी जाती है. रसोई गैस कनेक्शन करते समय ही इसका बीमा किया जाता है.
सीओ ने की जांच : रसोई गैस का पाइप फटने से हुई अगलगी की घटना की जांच शुक्रवार को मांझी के अंचल पदाधिकारी सिद्धनाथ सिंह ने की. सीओ ने बताया कि रसोई गैस का पाइप फटने और गैस का रिसाव होने के कारण अगलगी थी. इस घटना में एक महिला की मौत होने और तीन अन्य के गंभीर रूप से झुलसने की पुष्टि हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन