सजने लगे गिरजाघर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(नगर) : क्रिसमस को लेकर गिरिजाघरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 25 दिसंबर ईसा मसीह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शहर के विभिन्न चर्च में विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं. बीते एक सप्ताह से ही ईसाई धर्म के लोग अपने घरों में इशु के आगमन के उपलक्ष्य में कैरोल सिंगिंग कर […]
विज्ञापन
छपरा(नगर) : क्रिसमस को लेकर गिरिजाघरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 25 दिसंबर ईसा मसीह के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शहर के विभिन्न चर्च में विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं. बीते एक सप्ताह से ही ईसाई धर्म के लोग अपने घरों में इशु के आगमन के उपलक्ष्य में कैरोल सिंगिंग कर रहे हैं गिरजाघरों की सजावट अंतिम रूप दिया जा रहा है. छपरा के मिशन रोड स्थित जार्ज चंद्रा मेमोरियल चर्च के पास्टर नीलमणि सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से ही क्रिसमस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि इस बार भी इशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जायेगी वहीं युवाओं के मोटिवेशनल प्रोग्राम, ग्रुप सांग इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.
शहर के डाकबंगला रोड स्थित एजी चर्च भी क्रिसमस के अवसर पर सजधज कर तैयार हो चुका है.इस चर्च के पास्टर एडी मसीह ने बताया कि चर्च रंग-बिरंगी रौशनी, गुब्बारे, झालर इत्यादि से सजाया जा रहा है. जीवन का प्रतिक माना जाने वाले ‘क्रिसमस ट्री’ को भी आकर्षक रूप दिया गया है. छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस और थीम सांग की प्रस्तुति के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं. वहीं बच्चों के प्यारे सांताक्लाज द्वारा इशु के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गिफ्ट भी बांटे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




