तापमान में भारी गिरावट सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Published at :12 Dec 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान में भारी गिरावट सड़कों पर पसरा सन्नाटा

रविवार को कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की चहल-पहल कम रही. छपरा : बीते दो दिनों से तापमान में आई भारी गिरावट ने जहां आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही नजर आये. लेकिन शहर के अधिकतर चौक-चौराहे फुटपाथी दुकानों से पटे हुए हैं. इन दुकानों में उलेन […]

विज्ञापन

रविवार को कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की चहल-पहल कम रही.

छपरा : बीते दो दिनों से तापमान में आई भारी गिरावट ने जहां आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया हैं. सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही नजर आये. लेकिन शहर के अधिकतर चौक-चौराहे फुटपाथी दुकानों से पटे हुए हैं. इन दुकानों में उलेन कपड़ों की खरीददारी के लिए अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. ठंड के बढ़ते ही फूटपाथ किनारे ऊनी कपड़े बेच रहे छोटे-छोटे दुकानों की रौनक इन दिनों देखते ही बन रही है. सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इन दुकानों में भीड़ लगी रह रही है. उलेन कपड़ों की बिक्री भी खूब हो रही है. लोगों का मानना है कि इस बार ठंढ अन्य वर्षों की तुलना में ज्यादा असर दिखायेगा जिसे देखते हुए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
शहर के दुकानदारों ने बताया कि में ज्यादातर लोग छोटे बच्चों के स्वेटर, जैकेट, स्कार्फ, गर्म मोजे,टोपी इत्यादि की खरीदारी कर रहे हैं. वैसे ठंढ जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुंचेगा उनी कपड़ों के बिक्री में और तेजी आ जाएगी.
सज गया उलेन बाजार
ठंड को देखते हुए शहर के कई जगहों पर उलेन बाजार लगाया गया है. इस बाजार में गर्म कपड़ो के नए कलेक्शन के साथ-साथ डिजाइनर जैकेट और स्वेटर की बिक्री हो रही है. नगर परिषद मैदान, हथुआ मार्केट काम्प्लेक्स, श्रीनंदन पथ, डाकबंगला रोड जैसे व्यस्ततम जगहों पर कई व्यवसायियों द्वारा उलेन मेला लगाया गया है. हर साल तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों से गर्म कपड़ों के व्यवसायी ठंड के मौसम में छपरा में ल्हासा बाजार लगाते हैं. इस बार भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे इन व्यवसायियों ने शहर के रामजयपाल कॉलेज के पास लहासा मार्केट लगाया है. ठंड के दस्तक देते ही इस बाजार में भी रौनक बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन