महम्मदपुर बाजार से चार दुकानों से लाखों की चोरी संपत्ति चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

पानापुर : गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार स्थित चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिये. चोरों ने जिन दुकानों को निशाना बनाया है. उनमे कोंध गांव निवासी सुरेश साह का ध्रुव ज्वैलर्स एवं बर्तन भंडार, मुड़वा गांव निवासी एवं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित […]
विज्ञापन
पानापुर : गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार स्थित चार दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिये. चोरों ने जिन दुकानों को निशाना बनाया है.
उनमे कोंध गांव निवासी सुरेश साह का ध्रुव ज्वैलर्स एवं बर्तन भंडार, मुड़वा गांव निवासी एवं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित का कपड़ा दुकान, रंजीत कुमार कुशवाहा के किराना दुकान एवं अमरजीत कुशवाहा का मोबाइल दुकान शामिल है. चोरों ने सुरेश साह के बर्तन दुकान से कांसे एवं पीतल के बर्तन सहित दुकान में रखे सोने चांदी के पुराने गहने चुरा लिये. अमरजीत कुशवाहा के मोबाइल दुकान से दो लैपटॉप,मोबाइल,बैटरी जबकि सुरेंद्र पंडित के कपड़ा दुकान से महंगी साड़ियां सहित दुकान के गल्ले में रखे 14 हजार रुपये भी चोरी हुई है. रंजीत कुमार कुशवाहा के किराना दुकान से भी चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी की है.
शुक्रवार की सुबह जब दुकानदार बाजार पर पहुंचे तो एक साथ चार दुकानों में हुई चोरी की घटना सुन स्तब्ध रह गये. देखते ही देखते बाजार पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं मामले की छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. ठंढ बढ़ने के साथ ही चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदारों में हड़कंप देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




