प्राइमरी स्कूलों में कक्षाएं 9 बजे से

Published at :09 Dec 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में कक्षाएं 9 बजे से

छपरा (सदर) : भीषण ठंड व शीतलहर के मद्देनजर प्रभारी डीएम अरूण कुमार ने जिले के सभी प्राथमिक विद्यालायों में कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राओं का वर्ग संचालन पूर्वाह्न 9 बजे से करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने अपने निर्देश में लिखा है कि यह आदेश अगले आदेश तक निजी तथा सरकारी […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : भीषण ठंड व शीतलहर के मद्देनजर प्रभारी डीएम अरूण कुमार ने जिले के सभी प्राथमिक विद्यालायों में कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राओं का वर्ग संचालन पूर्वाह्न 9 बजे से करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने अपने निर्देश में लिखा है कि यह आदेश अगले आदेश तक निजी तथा सरकारी दोनों स्तर के विद्यालयों के लिए लागू रहेगा. ऐसी स्थिति में निजी या सरकारी विद्यालय संचालन प्रशासन के आदेश को नजर अंदाज करते है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

गुरुवार को जिले का न्यून्तम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड तथा अधिकतम 25 डिग्री सेंटीग्रेड अंकित किया गया. सुबह में गरीब व बेघर लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य चौक चौराहों पर ठंड से ठिठुरते तथा राहत के लिए अलाव का सहारा लेते देखे गये. हालांकि दिन में तीन से चार घंटे धूप निकलने के कारण लोगों को तापमान बढ़ने के कारण ठंड से राहत की सांस ली. आपदा प्रबंधन के विभागीय प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में प्रभारी डीएम अरुण कुमार ने निर्देश दिया गया है कि वैसे क्षेत्र जहां न्यून्तम तापमान सात डिग्री से कम हो जाये वहां पर धर्मशालाएं, अस्पताल परिसर, रैन बसेरा, मुसाफिर खाना,

रिक्शा एवं टमटम पड़ाव, चौराहा, रेल/बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाये. वहीं शहरी क्षेत्र के रिक्शा चालक, दैनिक मजदूर व गरीब निसहाय जिनका अपना आवास नहीं हो उन्हें शीतलहर के समय रैन बसेरा/नाइट सेल्टर/सामुदायिक भवन में शरण दिया जाये.

साथ ही भवन उपलब्ध नहीं होने पर ऐसे गरीबों को पॉलिथिन, तारपोलिन शीट्स उपलब्ध कराकर अस्थायी शरणस्थली बनाया गया. इनके रख-रखाव की जिम्मेवारी नगर निकाय प्रशासन की होगी. वहीं समाचार पत्रों में यदि शीतलहर से मौत की खबर प्रकाशित होती है तो ऐसी सूचनाओं को अविलंब सत्यापित किया जाये. यह सुनिश्चित किया जाये कि राहत का लाभ गरीब व निसहाय को ही प्राप्त हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन