ठंड से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

Published at :07 Dec 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में मंगलवार को तापमान में काफी गिरावट दिखी और शहरी व ग्रामीण इलाकों में हर कोई ठंड से परेशान होता नजर आया. ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने पहली बार कपकपी का एहसास किया और कई जगहों पर लोग अलाव से चिपके नजर आये. अलाव से किया ठंड का मुकाबला […]

विज्ञापन

दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में मंगलवार को तापमान में काफी गिरावट दिखी और शहरी व ग्रामीण इलाकों में हर कोई ठंड से परेशान होता नजर आया. ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने पहली बार कपकपी का एहसास किया और कई जगहों पर लोग अलाव से चिपके नजर आये.

अलाव से किया ठंड का मुकाबला : ठंड बढ़ने के साथ मंगलवार को हर जगह लोग अलाव से ठंड का मुकाबला करते दिखे. अलाव के पास लोगों की काफी भीड़ दिखी और राजनीतिक चर्चा से माहौल गर्म होता दिखा.
लोग शाल, स्वेटर समेत ऊनी कपड़ों से चिपके नजर आये. स्कूली विद्यार्थियों के अलावा कोचिंग जाने वाले विद्यार्थी भी ठंड से ठिठुरते मिले. वहीं कुहासा के कारण दोपहर 12 बजे तक वाहन हेड लाइट के सहारे गंतव्यों की ओर जाते मिले. कुहासा से सड़क के वाहनों के अलावा ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगता दिखा. छपरा-पटना मार्ग के अलावा शीतलपुर, परसा व मानपुर-गड़खा पथ पर भी गाड़ियां चींटी की तरह सरकतीं दिखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन