जूनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम का हुआ चयन

Published at :06 Dec 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
जूनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम का हुआ चयन

छपरा : आगामी 14 दिसंबर से वैशाली में आयोजित हो रहे जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशीप के लिए सारण की टीम का चयन किया गया. चयन के लिए स्थानीय शिशु पार्क में आयोजित ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिये. जिसमे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया […]

विज्ञापन

छपरा : आगामी 14 दिसंबर से वैशाली में आयोजित हो रहे जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशीप के लिए सारण की टीम का चयन किया गया. चयन के लिए स्थानीय शिशु पार्क में आयोजित ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिये. जिसमे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया. कबड्डी संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, यशपाल सिंह तथा पंकज कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी. बालक वर्ग में मोहित,

अमित, रोहित, प्रिंस, राजन, विकास, राजकुमार, रंजन, सौरभ, अविनाश, मुनमुन तथा नितेश का चयन हुआ. जबकि बालिका वर्ग में प्राची, अंजलि, मंदिरा, सोनम, मनीषा, अनामिका, निशा, नेहा, अनु, काजल तथा अंजलि को चयनित किया गया है. प्रतियोगिता में टीम मैनेजर के रूप में राहुल सिंह तथा कौशलेन्द्र सिंह, जबकि कोच के रूप में राजेश कुमार सिंह तथा आशुतोष सम्मिलित रहेंगे.

टीम के चयन में सभापति बैठा, पंकज चौहान, सतीश सिंह, राजेश सिंह, विकास तथा मुकेश ने अहम भूमिका निभाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन