पुलिस केंद्र के बैरकों का होगा जीर्णोद्धार

छपरा (सारण) : पुलिस केंद्र के सभी बैरक का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 18 लाख रुपये की राशि आवंटित किया है. जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिए जल्द ही टेंडर किया जायेगा. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को कही. […]
छपरा (सारण) : पुलिस केंद्र के सभी बैरक का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 18 लाख रुपये की राशि आवंटित किया है. जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिए जल्द ही टेंडर किया जायेगा. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को कही.
उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र के सभी पुराने भवनों की मरम्मति कराने और अनुपयोगी हो चुके भवनों की जगह नया भवन बनाने की योजना है. फिलहाल 6 बैरक के भवनों की मरम्मति के लिए टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. पुलिस केंद्र में व्यायामशाला का निर्माण कराया गया और पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए एसबीआइ का एटीएम खोला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




