क्या दोबारा दुल्हन बनने वाली हैं Jennifer Winget? एक्ट्रेस के एक कमेंट ने मचाई हलचल, जानें क्या है सच

Updated:
विज्ञापन
Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Jennifer Winget के एक सोशल मीडिया कमेंट से शादी की खबरें तेज हो गई हैं. क्या एक्ट्रेस सच में शादी करने जा रही हैं या यह सिर्फ अफवाह है?

विज्ञापन

Jennifer Winget Wedding Rumors: टीवी की सबसे खूबसूरत और चहेती एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर उनके एक छोटे से कमेंट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या जेनिफर सच में शादी करने जा रही हैं? हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, इसलिए फिलहाल इन खबरों को अफवाह ही माना जा रहा है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर जेनिफर के किस कमेंट ने इस पूरी चर्चा को हवा दी.

किस कमेंट से शुरू हो गई शादी की चर्चा?

यह पूरा मामला एक ‘वेडिंग डांस’ (शादी में डांस सिखाने वाले) पेज से शुरू हुआ. उस पेज पर एक डांस वीडियो के साथ लिखा था, “क्या आप अपनी शादी के लिए ऐसा डांस चाहते हैं? तो कमेंट करें और हम आपको फ्री क्लास देंगे.” इस पोस्ट पर जेनिफर विंगेट ने कमेंट कर दिया, “डांस प्लीज.”

बस फिर क्या था, फैंस ने इस कमेंट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. लोगों का कहना है कि जेनिफर अपनी शादी की तैयारी कर रही हैं, तभी तो वो डांस क्लास में दिलचस्पी ले रही हैं.

कौन है वो ‘मिस्ट्री मैन’?

शादी की इन खबरों के बीच एक ‘मिस्ट्री मैन’ का नाम भी सामने आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, जेनिफर विलियम इस्माइल (William Ishmael) नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं, जो सिंगापुर से हैं.

हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जेनिफर की पर्सनल लाइफ

जेनिफर की लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है. साल 2012 में उन्होंने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते थे, लेकिन बदकिस्मती से यह रिश्ता सिर्फ दो साल ही चल पाया और 2014 में उनका तलाक हो गया. तब से जेनिफर ने अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखा है.

करियर में आज भी टॉप पर

जेनिफर सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं. ‘दिल मिल गए’ से लेकर ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ तक, उन्होंने हर शो में कमाल किया है. जल्द ही वो नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘तलाश’ में भी नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal संग डेटिंग अफवाहों पर भड़कीं Shefali Bagga, बोलीं- डिनर का मतलब रिश्ता नहीं होता

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola