बहुचर्चित शुभम अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा

Published at :05 Dec 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
बहुचर्चित शुभम अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा

मांझी (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचईया टोला महिमा नगर से दो वर्ष पहले हुए छात्र शुभम के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी अमित सिंह ने खुलासा किया है कि छात्र […]

विज्ञापन

मांझी (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचईया टोला महिमा नगर से दो वर्ष पहले हुए छात्र शुभम के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में वांटेड अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी अमित सिंह ने खुलासा किया है कि छात्र शुभम की हत्या कर उसके शव को नदी में बहा दिया गया था

इस बहुचर्चित अपहरण कांड के अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में दो वर्ष पहले भगवान बाजार थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र भारती को तत्कालीन एसपी ने निलंबित कर दिया था और लाइन हाजिर करने का आदेश दिया था. अपहरण का यह मामला पुलिस के लिए तभी से सिरदर्द बना हुआ था. अपराधी अमित को पुलिस अपहरण, हत्या,लूट तथा आर्म्स एक्ट के मामले में तलाश रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन