दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति नामजद

Published at :05 Dec 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति नामजद

रसूलपुर (एकमा) : रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव में प्रेम प्रसंग में शादी रचाने के चार साल बाद दहेज की मांग को लेकर जीवन संगीनी को घर से निकाल देने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. असहनी गांव निवासी निक्की कुमारी चार वर्ष पूर्व अपने ही गांव के पड़ोसी लड़के से प्रेम […]

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा) : रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव में प्रेम प्रसंग में शादी रचाने के चार साल बाद दहेज की मांग को लेकर जीवन संगीनी को घर से निकाल देने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. असहनी गांव निवासी निक्की कुमारी चार वर्ष पूर्व अपने ही गांव के पड़ोसी लड़के से प्रेम कर बैठी और सालण के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी रचा ली. इसी बीच प्रेमिका से पत्नी बनी जीवन संगीनी ने एक बच्चे को जन्म भी दिया.

पपीड़िता के पिता ने रसूलपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बाइक के बदले पचास हजार रुपये नकद देने की बात पंचायत में स्वीकार किया था जिसमें बीस हजार रुपये चुकता भी कर दिया था. स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए पीड़िता के ससुर प्रद्युम्न प्रसाद, सास बसंती देवी, ननद प्रियंका कुमारी व पति सहित पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

दहेज प्रताड़ना का मामला
अपने ही गांव की पड़ोसी लड़की से रचायी थी शादी
पीड़िता ने पति सास ससुर व ननद को किया नामजद
नोट:फोटो नंबर 4 सीएचपी 4 है कैप्सन होगा- गुहार लगाने थाना पहुंची पीड़िता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन