छठ की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़

छपरा : छठ महापर्व को लेकर हर कोई आस्था के सैलाब में डुबकी लगा रहा है. घर से लेकर बाजारों तक इस महापर्व की महिमा का हर कोई दर्शन कर रहा है. छठ को लेकर बाजारों में जो रौनक देखने को मिल रही है. उसने इस पर्व की महानता को सिद्ध कर दिया है. खरना […]
छपरा : छठ महापर्व को लेकर हर कोई आस्था के सैलाब में डुबकी लगा रहा है. घर से लेकर बाजारों तक इस महापर्व की महिमा का हर कोई दर्शन कर रहा है. छठ को लेकर बाजारों में जो रौनक देखने को मिल रही है. उसने इस पर्व की महानता को सिद्ध कर दिया है. खरना के दिन छपरा के प्रायः सभी बाजारों में रौनक देखने को मिली. हर कोई पूरे तन्मयता के साथ खरीददारी में जुटा रहा. ईख, नारियल, केला के घवद, कलसुप, सेव, संतरा, मूली, अदरक, गागल जैसे छठ में लगने वाले फलों की जमकर खरीददारी हुई. बाजारों में खचाखच भीड़ के बीच हर कोई महापर्व में अपना-अपना योगदान देने को आतुर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




