सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति का हुआ भव्य स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Nov 2016 11:53 PM (IST)
विज्ञापन

स्वागत के अवसर पर उपस्थित एसडीओ, एएसपी, कामेश्वर ओझा, राकेश व अन्य. अमनौर/तरैया : सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह का भव्य स्वागत शुक्रवार को कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने किया. न्यायमूर्ति श्री सिंह सीवान जा रहे थे. इसी दौरान अमनौर में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता व अधिकारियों ने फूल-माला से उनका स्वागत किया. उक्त […]
विज्ञापन
स्वागत के अवसर पर उपस्थित एसडीओ, एएसपी, कामेश्वर ओझा, राकेश व अन्य.
अमनौर/तरैया : सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह का भव्य स्वागत शुक्रवार को कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने किया. न्यायमूर्ति श्री सिंह सीवान जा रहे थे. इसी दौरान अमनौर में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता व अधिकारियों ने फूल-माला से उनका स्वागत किया. उक्त मौके पर मढ़ौरा एसडीओ संजय राय, एएसपी अशोक कुमार सिंह, कामेश्वर ओझा, राकेश कुमार सिंह, संजीव सिंह, निरंजन शर्मा, नागेश्वर बैठा, बबुआ जी, अजय सिंह आदि सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्त्ता शमिल थे.
तरैया संवाददाता के अनुसार तरैया बाजार स्थित मशरक मोड़ के समीप पटना से सीवान जाने के क्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज शिवकृति सिंह का भव्य स्वागत किया गया. तरैया के समाजसेवी व भाजपा नेताओं ने श्री सिंह का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया. स्वागत करने वालों में गंगेश्वर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामचन्द्र तिवारी, रणविजय सिंह समेत दर्जनों बुद्धिजीवी व समाजसेवी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




