आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

हंगामा. मौके पर पहुंचे डीएसपी मनीष कुमार, ग्रामीणों को समझा-बुझा कर हटवाया जाम डोरीगंज (छपरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के रसलपुरा उच्च विद्यालय के मैदान में दशहरा के दशमी को आयोजित रामलीला के क्रम में रसलपुरा एवं लोदीपुर चिरांद गांव के युवकों के बीच विवाद के बाद चिरांद के युवकों की ओर से मारपीट करने […]
विज्ञापन
हंगामा. मौके पर पहुंचे डीएसपी मनीष कुमार, ग्रामीणों को समझा-बुझा कर हटवाया जाम
डोरीगंज (छपरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के रसलपुरा उच्च विद्यालय के मैदान में दशहरा के दशमी को आयोजित रामलीला के क्रम में रसलपुरा एवं लोदीपुर चिरांद गांव के युवकों के बीच विवाद के बाद चिरांद के युवकों की ओर से मारपीट करने और प्रशासन की ओर से सहयोग न करने से आक्रोशित रसलपुरा गांव के ग्रामीणों ने गांव के सामीप छपरा-पटना मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीणो का कहना था कि दशहरा के दिन रसलपुरा उच्च विद्यालय के मैदान मे रामलीला हो रहा था.
उसी क्रम मे लोदीपुर चिरांद के दर्जनों युवक बाइक से मैदान में आकर स्टंटबाजी दिखाने लगे. जिसके बाद इसे लेकर रसलपुरा के कुछ युवकों से कहासुनी हो गयी. उसी बात को लेकर 13 अक्तूबर को जब रसलपुरा निवासी रजनीकान्त सिंह अपने बाबा को पटना से इलाज कराकर मां के साथ बोलेरो से घर आ रहा था तो उसे चिरांद गांव के सामने गाड़ी से उतारकर मारपीट की गयी. वही दोबारा उसी गांव के मंजय सिंह जो डोरीगंज मोबाइल दुकान पर काम करता है
उसे दुकान से खींच कर मारपीट किया गया. फिर 18 अक्तूबर को भी धर्मपुरा के दो युवकों धनन्जय सिंह और चंदन सिंह के साथ भी मारपीट की गयी. साथ ही उनके बाइक को तोड फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जिसकी सूचना जब थाने को दी गई तो पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी और न ही प्राथमिकी दर्ज की गयी.
जाम और तनाव की सूचना पर अवतार नगर, डोरीगंज और दिघवारा थाना के साथ-साथ जिला पुलिस बल के दर्जनों पुलिस बल के साथ पहुंचे डीएसपी मनीष कुमार, एसडीओ सुनील कुमार ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया तथा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कहीं. इसके लिए ग्रामीणों को आवेदन के साथ जिला मुख्यालय मे आने को कहा. जिसके बाद लोग शांत हो सड़क से हट गये तथा जाम समाप्त हुआ. इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक लोग जाम से हलकान रहे.
जिसके बाद वाहनो का आवागमन सामान्य हो गया. जानकारी के मुताबिक आक्रोशित लोगो ंने नामजद समेत करीब एक दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है. इस संबंध में पुलिस के द्वारा एफआइआर को टाले जाने की बात को गलत करार देते हुए डोरीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि इस मामले से संबंधित कोई आवेदन थाने को नहीं दिया गया है. यह आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है.
रसुलपुरा गांव के ग्रामीणों का पुलिस प्रशासन पर फूटा गुस्सा
रामलीलाके दौरान दो गांवों के युवकों के बीच विवाद का मामला
ग्रामीणों ने पुलिस पर उदासीनता का लगाया आरोप
थानाध्यक्ष बोले,अभी तक कोई आवेदन उन्हें नहीं मिला है
छपरा-पटना पथ पर आगजनी कर सड़क जाम व वाहनों को रोक कर आवागमन बाधित करते ग्रामीण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




