एनएच के निर्माण की मांग को लेकर हंगामा ने किया यातायात बाधित

Published at :20 Oct 2016 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच के निर्माण की मांग को लेकर हंगामा  ने किया यातायात बाधित

बनियापुर : एनएच 101 के निर्माण कार्य प्रारंभ के चार वर्ष बाद भी पूर्ण नही होने, बिजली की अनियमित आपूर्ति दर्जनों गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अहले सुबह से ही एनएच 101 पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बजार, पंचमहला और मानोपाली सड़क मार्ग जाम कर दिया. आक्रोशित उपभोक्ता […]

विज्ञापन

बनियापुर : एनएच 101 के निर्माण कार्य प्रारंभ के चार वर्ष बाद भी पूर्ण नही होने, बिजली की अनियमित आपूर्ति दर्जनों गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अहले सुबह से ही एनएच 101 पर सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बजार, पंचमहला और मानोपाली सड़क मार्ग जाम कर दिया.

आक्रोशित उपभोक्ता संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क के दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतारे लगी रही.सूचना पर सहाजितपुर थाने की पुलिस पहुंच आक्रोशित लोगो को समझा बुझा जाम समाप्त कराने का प्रयास किया. लगभग आठ घंटा तक सड़क जाम रहने के बाद एनएच के एसडीओ रंजीत कुमार ने पहुंच आक्रोशित उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए.

और सड़क जाम समाप्त हुआ. स्थिति सामान्य हुई. आक्रोसित ग्रामीण जाते-जाते अल्टीमेटम दिये कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्याओ से निजात नही दिलाया गया तो इससे भी उग्र आन्दोलन चलाया जायेगा. आक्रोशित ग्रामीण अजीत सिंह, मनु कुमार, भीम कुमार, प्रिंस कुमार, राजकुमार सहित दर्जनों लोगो का आरोप था कि प्रखंड क्षेत्र मे बिजली और राशन किरासन की आपूर्ति व्यवस्था काफी लचर है. सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से सड़क जानलेवा बन गयी तथा आये दिन दुर्घटना हो रही है. जिस पर विभागीय पदाघिकारी कोई कारवाई नही कर रहे है. पूर्व मे भी कई बार इन सभी समस्याओ को लेकर धरणा प्रर्दशन किया गया था. मगर समस्याओ से निजात तो दूर समस्याओ के निराकरण की दिशा मे कोई पहल नही किया गया. सड़क जाम एवं धरना प्रर्दशन की लिखित सूचना डीएम, एसडीओ, बीडीओ, सीओ, बनियापुर, सहाजितपुर के थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी को पूर्व मे दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन