फ्लाइओवर के निर्माण से बदलेगी शहर की सूरत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

जगी आस मिलेगी जाम से मुक्ति, यात्रा होगी सुगम छपरा : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छपरावासिओं को जिस डबलडेकर फ्लाईओवर का तोहफा दिया है उसके निर्माण से शहर की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी. राजधानी पटना में बने फ्लाईओवर के तर्ज पर छपरा के गांधी चौक से लेकर सरकारी बस स्टैंड के बीच एक डबलडेकर […]
विज्ञापन
जगी आस मिलेगी जाम से मुक्ति, यात्रा होगी सुगम
छपरा : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छपरावासिओं को जिस डबलडेकर फ्लाईओवर का तोहफा दिया है उसके निर्माण से शहर की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी. राजधानी पटना में बने फ्लाईओवर के तर्ज पर छपरा के गांधी चौक से लेकर सरकारी बस स्टैंड के बीच एक डबलडेकर फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी जिससे शहर में आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक आम लोगों को निजात मिल सकेगा.
व्यवसायियों को नहीं होगी समस्या : इस फ्लाईओवर के निर्माण से सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने व्यवसायियों को इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि निर्माण को लेकर उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी.चुकी फ्लाईओवर वनवे होगा जिससे आम व्यवसाय पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
वनवे होगा फ्लाइ ओवर
गांधी चौक से सरकारी बस स्टैंड के बीच बनने वाला फ्लाइओवर पूरी तरह वनवे सिस्टम पर आधारित होगा. जगह की कमी होने से फ्लाइओवर की चौड़ाई थोड़ी कम जरूर होगी पर दोनों तरफ से आने-जाने की व्यवस्था होगी. फ्लाईओवर का निर्माण पटना के शहरी क्षेत्रों में बने फ्लाईओवर के तर्ज पर किया जाएगा साथ ही गांधी चौक से सरकारी बस स्टैंड तक के बीच की सड़क से भी आम लोगों की आवाजाही हो सकेगी.
जाम से मिलेगी मुक्ति
इस फ्लाइओवर के निर्माण से आये दिन शहर में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी. प्रतिदिन शहर में गांधी चौक से होकर मुख्यबाजार के रास्ते हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते है.शहर में कई जगह सड़क काफी संकरा है जिससे भीड़भाड़ के समय शहरवासी प्रायः जाम से हलकान रहते हैं. फ्लाई ओवर के निर्माण से गांधी चौक,नगरपालिका चौक पर लगने वाले भीषण जाम से यहाँ के लोगों को सदा के लिए मुक्ति मिल जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




