हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हुई तेज

छपरा(सारण) : नगर थाना तथा भगवान बाजार थाने की पुलिस ने राजकुमार पांडेय हत्या कांड में फरार अारोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार तथा भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने छापेमारी का नेतृत्व किया. छापेमारी दल […]
छपरा(सारण) : नगर थाना तथा भगवान बाजार थाने की पुलिस ने राजकुमार पांडेय हत्या कांड में फरार अारोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार तथा भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने छापेमारी का नेतृत्व किया. छापेमारी दल में पुअनि राकेश कुमार राय, आनंद कुमार, संजय कुमार आदि शामिल थे. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि रतनपुरा के अलावा शहर के बाहर कई जगहों पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि छापेमारी लगातार की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




