शिक्षकों ने की भूख हड़ताल

Published at :06 Sep 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने की भूख हड़ताल

छपरा : राज्य सरकार की वादाखिलाफी तथा शिक्षकों के लिए हर दिन नये-नये फरमान जारी किये जाने के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की ओर से एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया. शिक्षक दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम को शिक्षक अपमान दिवस का नाम दिया गया था. अध्यक्षता प्रदेश […]

विज्ञापन

छपरा : राज्य सरकार की वादाखिलाफी तथा शिक्षकों के लिए हर दिन नये-नये फरमान जारी किये जाने के विरोध में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों की ओर से एक दिवसीय भूख हड़ताल किया गया. शिक्षक दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम को शिक्षक अपमान दिवस का नाम दिया गया था. अध्यक्षता प्रदेश सचिव राकेश कुमार सिंह तथा संचालन जिला संयोजक जाहिर अहमद हुसैन ने किया.

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के 13 वर्षों में ऐसा एक माह भी नहीं हुआ है जिसमें शिक्षकों का वेतन भुगतान सही समय से किया गया हो. छह माह पूर्व ही सरकार द्वारा सेवा शर्त निर्धारण करने की बात कही गयी थी पर आज भी कथनी और करनी में फर्क देखने को मिल रहा है. वक्ताओं ने समान कार्य के बदले समान वेतन, सेवा शर्त का प्रकाशन, स्वैच्छिक स्थानांतरण, राज्य कर्मी का दर्जा देने, स्नातक योग्यता धारी शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में समायोजन की मांग की . भूख हड़ताल व धरना में कुमार शैलेश, प्रमोद सिंह, बैजनाथ प्रसाद समेत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन