तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से धरना दे रहे डीडीटी छिड़काव कर्मियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट पड़ा. दर्जनों छिड़काव कर्मियों ने मलेरिया पदाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार उनलोगों द्वारा अपनी मांग को लेकर वरीय […]
विज्ञापन
छपरा : स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से धरना दे रहे डीडीटी छिड़काव कर्मियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट पड़ा. दर्जनों छिड़काव कर्मियों ने मलेरिया पदाधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार उनलोगों द्वारा अपनी मांग को लेकर वरीय पदाधिकारियों से संपर्क किया जाता रहा है. लेकिन, सिर्फ टालमटोल का रवैया अपनाया जाता है.
पिछले दिन जिलाधिकारी की ओर से लिखित आश्वासन तो प्राप्त हुआ. लेकिन उसमें न तो तिथि अंकित है कि कब तक उनलोगों के समस्याओं का समाधान होगा और नहीं मलेरिया पदाधिकारी द्वारा इस मामले में कुछ कहा जा रहा है.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छिड़काव कार्य का बहिष्कार किये जाने पर उनलोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी दी जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने अविलंब स्थायी नियुक्ति की मांग किया. प्रदर्शन में सुरेश कुमार, संतोष मांझी, विक्रमा राम, तारकेश्वर चौधरी, सुभाष प्रसाद, राजवंशी प्रसाद समेत दर्जनों छिड़काव कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




