पूंछ वाले कछुआ बना लोगों के आर्कषण का केंद्र

Published at :06 Sep 2016 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
पूंछ वाले कछुआ बना लोगों के आर्कषण का केंद्र

छपरा (सारण) : पूंछ वाले कछुए की बढ़ी पूछ. देखने वालों की काफी भीड़ जुट रही है. सदर प्रखंड के मगाईडीह गांव में वकील महतो के यहां एक कछुआ है जिसको पूंछ है और बीस नाखून भी है. आमतौर पर इस क्षेत्र में पाये जाने कछुआ में से वह अलग है. वह किस प्रजाति का […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूंछ वाले कछुए की बढ़ी पूछ. देखने वालों की काफी भीड़ जुट रही है. सदर प्रखंड के मगाईडीह गांव में वकील महतो के यहां एक कछुआ है जिसको पूंछ है और बीस नाखून भी है. आमतौर पर इस क्षेत्र में पाये जाने कछुआ में से वह अलग है. वह किस प्रजाति का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन उसकी विशेषता यह है कि उसे हाथ में पकड़ने के बावजूद वह अपने शरीर बाहर भाग को अंदर नहीं करता है और पकड़ने वालों पर हाथ-पैर के नाखून से हमला करता है.

वकील महतो ने बताया कि कछुआ उनको धान की खेत में मिला. बाढ़ का पानी कम होने के बाद वह अपनी खेत देखने गया. इसी दौरान वह खेत में मिला. कछुआ का ऊपर का रंग पीला है. वैसे भी कछुआ विलुप्त होते जा रहे है और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कछुआ को संरक्षित किया गया है. इस वर्ष बाढ़ में नदियों से बहकर आबादी वाले इलाकों में काफी संख्या में कछुआ चले गये हैं जिन्हें लोगों द्वारा पकड़ा जा रहा है. इसके प्रति वन विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन