डीपीओ एमडीएम को निलंबित करने का आदेश

छपरा (सदर) : प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के शिक्षकों का वेतन भुगतान यथा शीघ्र करने के साथ-साथ एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह को निलंबित करने के लिए विभाग को लिखने का निर्देश डीएम दीपक आनंद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. डीएम शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विभिन्न […]
छपरा (सदर) : प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के शिक्षकों का वेतन भुगतान यथा शीघ्र करने के साथ-साथ एमडीएम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह को निलंबित करने के लिए विभाग को लिखने का निर्देश डीएम दीपक आनंद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. डीएम शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा विभागीय पदाधिकारियों के साथ कर रहे थे.
बैठक में उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा को निर्देश दिया कि ससमय विद्यालय के छात्रों को साइकिल, कपड़े एवं छात्रवृति का भुगतान करें. यदि आवंटन की आवश्यकता हो तो विभाग से मांग की जाये. बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाह पदाधिकारियों की डीएम ने जम कर क्लास लगायी. साथ ही कहा कि लंबित कार्यों का निपटारा करें. डीएम ने डीपीओ सर्व शिक्षा को निर्देश दिया कि अमनौर, मशरक,
एकमा एवं रिविलगंज में हर हाल में 30 सितंबर तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवन का निर्माण करा लिया जाये. इन चारों विद्यालयों के भवनों का उद्घाटन दो अक्तूबर को किया जायेगा. उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को कराटे का ट्रेनिंग देने के कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय के सभी छात्राओं का हर हाल में 30 सितंबर तक बैंक खाता खोलवाने का निर्देश दिया. वहीं आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को छात्रवृति का वितरण करने व अक्तूबर माह में जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न कस्तूरबा विद्यालयों की जांच कराने की बात कही. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद यादव, डीपीओ अवधेश बिहारी, दिलीप कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




