कार की चपेट में आने से महिला की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच 73 पर छपिया बिन टोली गांव स्थित सड़क पर एक वृद्ध महिला को कार चालक ने रौंद डाला. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत महिला छपिया बिन टोली निवासी 60 वर्षीय पत्नी रामावती कुंवर बतायी जाती है. घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच […]
विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच 73 पर छपिया बिन टोली गांव स्थित सड़क पर एक वृद्ध महिला को कार चालक ने रौंद डाला. महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत महिला छपिया बिन टोली निवासी 60 वर्षीय पत्नी रामावती कुंवर बतायी जाती है.
घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 73 को आगजनी कर घंटों जाम रखा. सूचना पाकर तरैया व मशरख थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुची. आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को सड़क पर पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा चालक समेत कार में सवार एक युवक तीन महिला को बंधक बना लिया. कार में सवार एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. जिसे आक्रोशितों को पुलिस ने समझा बुझा कर बंधक से मुक्त करा कर उपचार के लिए मसरख अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




