दो थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण

छपरा (सारण) : विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी पंकज कुमार राज ने दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया है. स्थानांतरण की इस प्रक्रिया में तीन सब इंस्पेक्टर भी शामिल है. गड़खा में एक सप्ताह के अंदर लगातार गोलीबारी की दो घटनाओं के मद्देनजर वहां के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को लाइन हाजिर […]
छपरा (सारण) : विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी पंकज कुमार राज ने दो थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया है. स्थानांतरण की इस प्रक्रिया में तीन सब इंस्पेक्टर भी शामिल है. गड़खा में एक सप्ताह के अंदर लगातार गोलीबारी की दो घटनाओं के मद्देनजर वहां के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है.
एससी-एसटी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गयी है. श्री कुमार को गड़खा के नया थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसी तरह भगवान बाजार थाना के पुअनि मनोज कुमार प्रसाद को एससी-एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. दोनों नये थानाध्यक्षों ने गुरूवार को योगदान कर दिया तथा अपना कार्यभार संभाल लिया.
एसपी ने बताया कि हर हाल में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है. इसके अनुपालन में लापरवाही तथा कोताही बर्दाशत नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वालों को लाइन क्लोज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




