16 से एथलेटिक्स चैंपियनशिप सोनपुर में

Published at :02 Sep 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
16 से एथलेटिक्स चैंपियनशिप सोनपुर में

छपरा : 33वां सारण जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी 16 से 18 सितंबर को सोनपुर के डाकबंगला ग्राउंड में आयोजित होगा. उक्त जानकारी एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ सारण के सचिव सह राज्य संघ के संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि जिला प्रतियोगिता की मेजबानी सोनपुर अनुमंडल संघ को सौंपी गयी है, जबकि एथलेटिक्स […]

विज्ञापन

छपरा : 33वां सारण जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप आगामी 16 से 18 सितंबर को सोनपुर के डाकबंगला ग्राउंड में आयोजित होगा. उक्त जानकारी एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ सारण के सचिव सह राज्य संघ के संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि जिला

प्रतियोगिता की मेजबानी सोनपुर अनुमंडल संघ को सौंपी गयी है, जबकि एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के पैटरन अजय सिंह को संयोजक बनाया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 से 25 सितंबर को छपरा में आयोजित है अत: उसके पूर्व जिलों को प्रतियोगिता आयोजित कर लेना अनिवार्य है. जिला मीट के चयनित प्रतिभागी ही स्टेट में भाग ले सकेंगे.
श्री सिंह ने बताया कि राज्य व जिला संघ के साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा स्टेट चैंपियनशिप की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है. पूरे राज्यभर से लगभग 1400 खिलाड़ी व 125 ऑफीशियल छपरा में जुटेंगे. उनके स्वागत, आवासन, भोजन व आवागमन की तैयारियां अंतिम चरण है. आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की हर कोशिश जारी है. उन्होंने जिला मीट के लिए एथलीटों से अपना पंजीयन करा लेने की अपील की है.
23 से 25 सितंबर को छपरा में होगा आयोजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन