बाढ़पीड़ितों को अनुदान राशि भुगतान के लिए खाता खोलने का निर्देश

Published at :01 Sep 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़पीड़ितों को अनुदान राशि भुगतान के लिए खाता खोलने का निर्देश

छपरा (सदर) : बाढ़ पीड़ित परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें फसल क्षति, मकान क्षति या अन्य क्षति की राशि मुहैया कराने के कार्य में तेजी लाया जाये. यह निर्देश डीएम ने बाढ़ क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में लगे पदाधिकारियों के साथ-साथ सीओ तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को दिया. डीएम दीपक आनंद ने […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : बाढ़ पीड़ित परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें फसल क्षति, मकान क्षति या अन्य क्षति की राशि मुहैया कराने के कार्य में तेजी लाया जाये. यह निर्देश डीएम ने बाढ़ क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में लगे पदाधिकारियों के साथ-साथ सीओ तथा प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को दिया.

डीएम दीपक आनंद ने कहा कि नदी का जल स्तर घट रहा है. ऐसी स्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा तथा मांझी, रिविलगंज के वरीय पदाधिकारी एवं सीओ इन कार्यों में लग जाये. उन्होंने जिला अग्रणी बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि मांझी एवं बाढ़पीड़ित परिवारों का अभियान चलाकर खाता खुलवायें जिससे अनुदान की राशि उनके खाते में दी जा सके. जीआर वितरण हेतु बाढ़ पीड़ित परिवारों के सर्वेक्षण एवं सूची निर्माण में पहचान पत्र संख्या एवं बैंक खाता का विवरण अनिवार्य है.

जीआर वितरण किये गये प्रत्येक परिवार के संबंध में ऑन लाइन पोर्टल पर आंकड़े अपलोड किये जायेंगे तथा जीआर तथा आरटीजीएस के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को राशि मिलेगी. मवेशियों के लिए अधिक से अधिक पशु चारा वितरण तथा अंचलों में युद्ध स्तर पर गैमेक्सीन पाउडर, ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना का छिड़काव करने के निर्देश दिये. इससे पूर्व डीएम दीपक आनंद तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने रिविलगंज तथा पंकज कुमार राज ने बाढ़ प्रभावित मांझी व रिविलगंज का दौरा किया. इस दौरान एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों व मेडिकल कैंपों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखें.

डीएम ने बाढ़पीड़ित क्षेत्रों का किया दौरा
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में डीएम-एसपी ने निरीक्षण के बाद सीओ व अन्य पदाधिकारियों को दिया निर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन