बाढ़पीड़ितों के बीच सूखा राहत वितरण शुरू

छपरा (सदर) : जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच छपरा सदर प्रखंड के बड़हरा महाजी, रिविलगंज तथा जलालपुर में 1350 पैकेट वितरण किया. जिसमें बड़हरा महाजी में 1 हजार पैकेट, रिविलगंज में 300 तथा जलालपुर 50 पैकेट शामिल है. सूखा राहत पैकेट में पांच किलो ग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम आलू तथा […]
छपरा (सदर) : जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच छपरा सदर प्रखंड के बड़हरा महाजी, रिविलगंज तथा जलालपुर में 1350 पैकेट वितरण किया. जिसमें बड़हरा महाजी में 1 हजार पैकेट, रिविलगंज में 300 तथा जलालपुर 50 पैकेट शामिल है. सूखा राहत पैकेट में पांच किलो ग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम आलू तथा नमक व हल्दी के एक-एक पैकेट शामिल है.
डीएम दीपक आनंद के अनुसार बुधवार को विभिन्न राहत शिविरों में 46412 बाढ़ पीड़ितों के बीच पका भोजन उपलब्ध कराया गया है. वहीं विभिन्न प्रखंडों में पर्याप्त संख्या में पशु चारा उपलब्ध कराने के साथ-साथ 21 कैंपों में अबतक 12745 बाढ़ पीड़ितों के इलाज करने के साथ-साथ दवाओं को उपलब्ध कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




