राहत सामग्री नहीं मिलने पर विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

दिघवारा : नगर पंचायत के वार्ड 3 के सैदपुर के बाढ़पीड़ित परिवार बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतर आये और छपरा-पटना सड़क मार्ग को सैदपुर के समीप लगभग दो घंटों तक जाम रखते हुए वाहनों के परिचालन को अवरुद्ध रखा. जाम पर अड़े बाढ पीड़ितों का आरोप था कि […]
विज्ञापन
दिघवारा : नगर पंचायत के वार्ड 3 के सैदपुर के बाढ़पीड़ित परिवार बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने के खिलाफ मंगलवार को सड़क पर उतर आये और छपरा-पटना सड़क मार्ग को सैदपुर के समीप लगभग दो घंटों तक जाम रखते हुए वाहनों के परिचालन को अवरुद्ध रखा. जाम पर अड़े बाढ पीड़ितों का आरोप था कि वार्ड 3 में सबसे ज्यादा दलित परिवार रहते हैं मगर प्रशासन द्वारा सिर्फ बाढ़पीड़ितों को चूड़ा-गुड़ दिया गया है.
किसी दिन न तो पका भोजन मिला और न ही पॉलीथिन मिल सका है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है.उधर जाम की सूचना मिलने पर एएसआई देव कुमार राय, पूर्व मुखिया राकेश सिंह व अशोक सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को जल्द राहत सामग्री दिलाने का भरोसा दिया तब जाकर जाम हट सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




