दूसरे टोले में विद्यालय भवन बनाये जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

अमनौर : नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को रोकने के लेकर दर्जनों अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में विकास मित्र पप्पू राम, मुखिया पति विजय राम, उप मुखिया सुनील राय, संजीत राम, भोला राम, उमेश राम, आदि ने बताया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अपहर महादलित टोला के लिए स्वीकृति है. जिसका भवन […]
अमनौर : नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को रोकने के लेकर दर्जनों अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में विकास मित्र पप्पू राम, मुखिया पति विजय राम, उप मुखिया सुनील राय, संजीत राम, भोला राम, उमेश राम, आदि ने बताया कि नवसृजित प्राथमिक विद्यालय अपहर महादलित टोला के लिए स्वीकृति है. जिसका भवन वहां न बनकर दूसरे टोला में बनाया जा रहा है.
जिससे वहां के बच्चों को कठिनाई होगी. जिसकी लिखित शिकायत अमनौर बीडीओ वैभव कुमार को सौंपा है. वहीं विद्यालय के एचएम निर्मल पांडेय ने कहा कि उक्त विद्यालय भवन के अभाव में सामुदायिक भवन में चल रहा है .जहां विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है.
उक्त जमीन बिहार सरकार के पास लिखी गयी है तथा बीइओ द्वारा स्थल चयनित होने व आदेश के बाद ही कराया जा रहा है. स्थानीय राजनीति के कारण कुछ लोगों द्वारा बेवजह परेशान कर निर्माण कार्य को रोका जा रहा है. जिसकी शिकायत अमनौर बीडीओ से किया गया है. अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है, जांच किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




