मोबाइल दुकान से एक लाख की संपत्ति की चोरी

Published at :29 Aug 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से एक लाख की संपत्ति की चोरी

नगरा : ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पूरब टोला गांव स्थित एक मोबाइल दुकान की ताला तोड़ कर चोरों ने शनिवार की देर रात्रि में लगभग एक लाख रुपये मूल्य के संपत्ति की चोरी कर लिया. घटना की प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा शहर के रौजा के राकेश कुमार राय का अफौर गांव स्थित मोबाइल […]

विज्ञापन

नगरा : ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पूरब टोला गांव स्थित एक मोबाइल दुकान की ताला तोड़ कर चोरों ने शनिवार की देर रात्रि में लगभग एक लाख रुपये मूल्य के संपत्ति की चोरी कर लिया. घटना की प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा शहर के रौजा के राकेश कुमार राय का अफौर गांव स्थित मोबाइल दुकान है. जिसमें देर रात्रि चोरों ने दुकान से एक लैपटॉप, सीपीयू, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन सहित लगभग पांच हजार रुपये नगद की चोरी कर लिया. घटना की खबर मिलते नगरा ओपी प्रभारी अनुज कुमार पांडेय व खैरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन