गंडकी नदी में डूबने से छात्र की मौत

गड़खा : चिंतामनगंज गांव स्थित गंडकी नदी में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चिंतामनगंज गांव निवासी छठीलाल साह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. सोनू इंटर का छात्र था. वही इस घटना को लेकर मृतक के पिता छठीलाल साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते […]
गड़खा : चिंतामनगंज गांव स्थित गंडकी नदी में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चिंतामनगंज गांव निवासी छठीलाल साह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. सोनू इंटर का छात्र था. वही इस घटना को लेकर मृतक के पिता छठीलाल साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए
उसी गांव के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह उसी गांव के चार युवक आये और जबरदस्ती सोनू को नदी में नहाने के बहाने ले गये. गांव के पास ही गंडकी नदी में हवा भरा हुआ ट्यूब पर बैठा कर, तेज पानी के धार में ले जाकर छोड़ दिया. इससे सोनू की डूबने से मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




