रूडी ने बाढ़पीड़ितों के बीच बंटवायी खाद्य सामग्री

छपरा : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच तैयार खाना का वितरण कराया गया. इसकी जानकारी देते हुए उनके प्रतिनिधि ई. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कामेश्वर ओझा, भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह, राजीव मुनमुन के नेतृत्व […]
छपरा : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच तैयार खाना का वितरण कराया गया. इसकी जानकारी देते हुए उनके प्रतिनिधि ई. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कामेश्वर ओझा, भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह, राजीव मुनमुन के नेतृत्व में सोनपुर तथा दरियापुर प्रखंडों में तैयार भोजन में चुड़ा-गुड़ तथा पुड़ी शब्जी का वितरण किया गया.
रिविलगंज प्रखंड के सिताब दियारा एवं इनई तथा मुकड़ेरा पंचायतों में अनिल कुमार सिंह, सुनिल कुमार सिंह, चीकु तथा भाजपा प्रवक्ता धर्मेद्र चौहान के श्री रूडी द्वारा प्रदत पुड़ी एवं सब्जी का वितरण किया गया. छपरा के बिनटोलिया एवं दिलिया रहीमपुर में सत्यानंद सिंह, मदन सिंह, कन्हैया प्रसाद ने गरीब बाढ़ पीड़ितों के बीच पुड़ी सब्जी का वितरण कराया गया. मनोज कुमार, पवन सिंह एवं राजन सिंह द्वारा गड़खा के कोठेया नरांव मौजमपुर में तैयार खाना का पॉकेट भेजवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




