राहत सामग्रियों को लाना मुश्किल

Published at :27 Aug 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
राहत सामग्रियों को लाना मुश्किल

छपरा (सदर) : जिले के 352 गांवों एवं शहरी क्षेत्र के 63 गांवों की लगभग 7 लाख आबादी को राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाने में जिला प्रशासन के समक्ष सामग्रियों को बाहर से मंगाना मुश्किल हो रहा है. खाद्य सामग्रियों तथा अन्य राहत सामग्रियों की कमी को देखते हुए डीएम दीपक आनंद ने आपदा […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : जिले के 352 गांवों एवं शहरी क्षेत्र के 63 गांवों की लगभग 7 लाख आबादी को राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाने में जिला प्रशासन के समक्ष सामग्रियों को बाहर से मंगाना मुश्किल हो रहा है.
खाद्य सामग्रियों तथा अन्य राहत सामग्रियों की कमी को देखते हुए डीएम दीपक आनंद ने आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव को पत्र भेजकर राहत सामग्रियों की आपूर्ति कराने का आग्रह किया है. पत्र में उन्होंने लिखा है कि दूसरे जिलों या राज्यों से जहां राहत सामग्री मिला मुश्किल हो रहा है. वहीं मुख्य मार्गों का संपर्क भंग होने तथा सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण सामग्री से जुड़े वाहनों का आना मुश्किल हो रहा है. प्रेषित पत्र में डीएम ने प्रधान सचिव से पांच सौ क्विंटल चिउड़ा, 100 क्विंटल गुड़, 10 हजार पॉलीथिन शीट, 25 हजार एक लीटर का वाटर सैस, प्रभावित जनसंख्या को राहत के लिए नाव, सुरक्षा आदि के लिए 30 लाख रुपये की मांग की है.जिससे राहत कार्यों को चलाने में सहुलियत हो.
जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अभी तक सोनपुर, दिघवारा, छपरा सदर, रिवलिगंज, गड़खा, दरियापुर के पीड़ित परिवारों की यह संख्या अनुमानित है. अभी यह संख्या बढ़ या घट सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन