बाढ़ ने बढ़ायीं मजदूरों की मुश्किलें, नही मिल रहा काम

Published at :27 Aug 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ ने बढ़ायीं मजदूरों की मुश्किलें, नही मिल रहा काम

छपरा : जिले में आये भीषण बाढ़ का प्रकोप बाढ़पीड़ितों के साथ-साथ मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को भी झेलना पड़ रहा है. बाढ़ की वजह से सभी जगह प्रायः निर्माण से लेकर अन्य कार्य आजकल बंद है. बाढ़ के कारण छपरा के आसपास के इलाकों में जिन […]

विज्ञापन
छपरा : जिले में आये भीषण बाढ़ का प्रकोप बाढ़पीड़ितों के साथ-साथ मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को भी झेलना पड़ रहा है. बाढ़ की वजह से सभी जगह प्रायः निर्माण से लेकर अन्य कार्य आजकल बंद है. बाढ़ के कारण छपरा के आसपास के इलाकों में जिन घरों का निर्माण कार्य हो रहा था वो भी अभी रुका हुआ है.
ऐसे में इन जगहों पर काम करने वाले मजदूरों को रोजी-रोटी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. काम की तलाश में शहर के मौना चौक, कटहरी बाग़, शिव बाजार में हर दिन इन मजदूरों का जमावड़ा लगता है.
यहां अधिकतर मजदूर सुबह छ: बजे से ही खड़े हो जाते हैं, ताकि ठेकेदारों द्वारा इन मजदूरों को काम दिया जा सके. इन मजदूरों को औसतन 200 रूपए तक प्रतिदिन के हिसाब से काम के लिए मिल जाता है, जिससे ये अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर लेते हैं. छपरा के कई इलाकों के साथ-साथ नई बस्तियों में भी बाढ़ के प्रभाव से निर्माण कार्य रुका हुआ है. जिससे इन मजदूरों को काम मिलने में पेरशानी हो रही है. काम की तलाश में आजकल ये लोग अपने शहर से काफी दूर जाने को भी मजबूर हैं. इस बार की बाढ़ ने इन मजदूरों के रोजगार को प्रभावित कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन