फलसीफेरम मलेरिया के छह मरीज भरती

Published at :27 Aug 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
फलसीफेरम मलेरिया के छह मरीज भरती

अस्पताल में भरती जैतपुर के पांच मरीज डिस्चार्ज तीन मरीज है सामान्य बुखार से पीड़ित छपरा (सारण) : फलसीफेरम मलेरिया की आशंका पर सदर अस्प्ताल में भर्ती मरीजों में से पांच को छुट्टी दे गयी. मांझी प्रखंड के जैतपुर मठिया गांव में फलसीफेरम मलेरिया फैलने की आशंका पर चिकित्सकों की टीम ने जांच की. इस […]

विज्ञापन
अस्पताल में भरती जैतपुर के पांच मरीज डिस्चार्ज
तीन मरीज है सामान्य बुखार से पीड़ित
छपरा (सारण) : फलसीफेरम मलेरिया की आशंका पर सदर अस्प्ताल में भर्ती मरीजों में से पांच को छुट्टी दे गयी. मांझी प्रखंड के जैतपुर मठिया गांव में फलसीफेरम मलेरिया फैलने की आशंका पर चिकित्सकों की टीम ने जांच की. इस दौरान 24 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
जांच में छह मरीजों में फलसीफेरम मलेरिया का लक्षण पाया गया. दस मरीजों को प्राथमिक उपचार व जांच के बाद छुट्टी दे दी गयी. कुल 14 मरीज भर्ती किये गये, जिसमें से 8 मरीजों में सामान्य बुखार था. इसी आठ में से 5 मरीजों को इलाज के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. फिलहाल फलसीफेरम मलेरिया से पीड़ित छह मरीजों और सामान्य बुखार से पीड़ित तीन मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
विशेषज्ञों की टीम ने की गहन जांच
मांझी प्रखंड के जैतपुर मठिया गांव जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी ग्रामीणों की गहन जांच की. जांच के दौरान गांव के सभी लोगों को स्वस्थ व सामान्य पाया गया. विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को रहन-सहन, जीवन स्तर व दिनचर्या में बदलाव लाने की सलाह दी. घरों के अंदर तथा बाहर के परिवेश को स्वच्छ रखने, शुद्ध जल का सेवन करने, मच्छों से बचाव करने का उपाय बताया गया.
नहीं आयी विशेषज्ञों की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना से आयी विशेषज्ञों कीटीम की जांच रिपोर्ट अबतक नहीं आयी है. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख (प्रशासन) डॉ आजाद हिदं प्रसाद के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बुधवार की देर संध्या आयी थी. टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के ब्लड का नमूना लेकर पटना गयी. वह जांच रिपोर्ट अब तक अपर्याप्त है. हालांकि स्थानीय स्तर पर कराये गये जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि 6 मरीजों को फलसीफेरम मलेरिया की बीमारी है.
सदर अस्पताल में भर्ती 14 में से 5 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. डिस्चार्ज किये गये सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है. अस्पताल में भर्ती 9 में से 3 मरीजों को सामान्य बुखार है और 6 मरीजों को फलसीफेरम मलेरिया की बीमारी है. सभी मरीज खतरे से बाहर बताये जाते है. उनका कहन उपचार चल रहा है.
डॉ शंभूनाथ सिंह, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, छपरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन